Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गौ भक्तों को प्राप्त होगा 31 फिट लम्बे गोवर्धन के विग्रह का दर्शन
  • हरिद्वार

गौ भक्तों को प्राप्त होगा 31 फिट लम्बे गोवर्धन के विग्रह का दर्शन

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
rns featured image new

रुड़की। गौशाला सभा चावमंडी रुड़की के महामंत्री प्रवीण संधु ने बताया कि एक नवम्बर से विराट अलौकिक गोवर्धन महाराज के दर्शन जनता के लिए खोल दिए जाएगे। इस बार गौशाला परिसर में 31 फिट लम्बे गोवर्धन के विग्रह का दर्शन गौ भक्तों को प्राप्त होगा। 31 फिट के गोवर्धन के श्री विग्रह को 10 कुशल कारीगरों ने 9 दिन में दिन रात लगकर तैयार किया है। 5 नवम्बर शाम तक गोवर्धन के दर्शन कर सकते है। उन्होंने कहा कि गाय समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय है। सनातन संस्कृति का गाय मूलाधार है। धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष चारों पुरुषार्थ की दात्री, सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सामर्थ्य की काम धेनु गाय की पदरज भी चन्दन है। गोवर्धन गोधन का प्रतीक है। गौशाला के सहसचिव डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि छात्र छात्राओं को गाय की महिमा से जोड़ने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें तीन वर्ग में नगर के लगभग 20 विद्यालयों के लगभग 300 बच्चे इस प्रतियोगिता में जुड़ रहे हैं। 31 अक्तूबर को शाम 4 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता आरंभ होगी। जिसमें प्रतिभागियों को गाय बछड़े का चित्र बनाना है। इस अवसर पर हरि मोहन कपूर, वीरेन्द्र कुमार गर्ग, सुबोध गुप्ता, प्रमोद गोयल, प्रवीण सब्बरवाल, प्रवीण संधु, भारत भूषन गुप्ता, अरविन्द गौतम, अनिल गोयल, पंकज जिंदल, इन्दर बधान, अमित गोयल, आशीष गुप्ता, मनोज अग्रवाल, मनोज गोयल, पवन सचदेवा, प्रवीन गर्ग, प्रदीप पास्थी, सत्येन्द्र गोयल, अमित गोयल, अजय गुप्ता, सुरेशानंद, बृज मोहन सैनी और राम गोपाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवनियुक्त जेएम ने दरगाह साबिर पाक में चढ़ाई चादर
Next: नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
  • ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने पर जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.