Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नकली दवा फैक्ट्री मामले में 2 आरोपियों को जेल, 3 की तलाश जारी
  • हरिद्वार

नकली दवा फैक्ट्री मामले में 2 आरोपियों को जेल, 3 की तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
rns featured image new

रुड़की।  भगवानपुर में नकली दवाई बनाने की फैक्ट्री मामले में पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया है। जबकि तीन आरोपियों की तलाश जारी है। शनिवार को डाडा जलालपुर गांव में एक घर में नकली दवाई बनाए जाने की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना पर छापेमारी की गई थी। मौके से दो लोगों को पकड़ा गया था और मामले को लेकर पूछताछ की गई थी।
औषधि निरीक्षक (हरिद्वार) अनीता भारती ने तहरीर देकर पांच लोगों को के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। श्रवण कुमार निवासी थाना तरैया जिला छपरा बिहार और रवि मिश्रा निवासी थाना तरउगंज किनौरा गौंडा उत्तर प्रदेश, मनदीप निवासी इंदिरा कॉलोनी चक्खू वाला देहरादून, रजनीश निवासी ज्वालापुर जिला हरिद्वार, मुख्य आरोपी खालिद निवासी अमजद नगर जिला सहारनपुर हाल निवासी डाडा जलालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
रवि कुमार और श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। जहां से रवि कुमार और श्रवण कुमार को रविवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि तीन फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

कच्चे माल और सप्लाई की जुटाई जा रही जानकारी
नकली दवा बनाने वालों ने अपना नेटवर्क कई राज्यों तक फैलाया हुआ है। ड्रग और औषधि नियंत्रण और एसटीएफ विभाग ने छापेमारी कर नकली दवाई बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। मौके से काफी मात्रा में नकली दवाई बरामद की थी। शनिवार को घाड़ क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर में संचालित नकली दवाई बनाने की फैक्ट्री पर ड्रग्स विभाग और एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की थी। जिसमें विभिन्न नामी कंपनियों के नाम पर नकली दवा बनाई जा रही थी। औषधि निरीक्षण (हरिद्वार) अनीता भारती ने पांच आरोपियों के खिलाफ नकली दवाई बनाने का मामला दर्ज कराया था। जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही टीम दवाइयां सप्लाई कहां-कहां होती थी। इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। ड्रग्स और एसटीएफ की टीम ने कच्चा माल कहां से किया जा रहा था इसकी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में डूबे युवकों का नहीं चला पता
Next: सड़क दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.