Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ग के 661 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, अंतिम तिथि 17 नवंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ग के 661 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, अंतिम तिथि 17 नवंबर

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
Naukri job

देहरादून। बेरोजगारों के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ग के अंतर्गत सहायक लेखाकार के 661 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। विज्ञापन के अनुसार पद का स्वरुप समूह ग अराजपत्रित / अस्थायी / स्थायी / अंशदायी पेंशनयुक्त और वेतनमान 29,200-92,300 (लेवल-05) का है। अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक उपाधि अथवा बी०बी०ए० (Bachelor in Business Administration) अथवा पोस्ट ग्रेजुएट इन एकाउण्टेंसी तथा हिन्दी टंकण में 4000 की डिप्रेशन प्रति घण्टा की गति होनी चाहिए। अन्य बातों के समान होने पर ऐसे अभ्यर्थी को सीधी भर्ती के मामले में अधिमान दिया जायेगा, जिसने प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक की सेवा की हो, या राष्ट्रीय कैडेट कोर का “बी” अथवा “सी” प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित है। इस प्रकार आयु गणना की निश्चायक तिथि 01 जुलाई, 2022 को अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासनादेश संख्या 70795/2022, दिनांक 14 अक्टूबर, 2022 के अनुपालन में सहायक लेखाकार पद हेतु उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन दिनांक 05 फरवरी, 2021 में जिन अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था, उन अभ्यर्थियों हेतु आयु गणना की निश्चायक तिथि उक्त विज्ञापन के अनुसार 01 जुलाई 2020 है। उक्त के अतिरिक्त अन्य अभ्यर्थियों हेतु आयु गणना की निश्चिायक तिथि 01 जुलाई, 2022 है। विभिन्न श्रेणियों एवं उपश्रेणियों के अनुसार आरक्षण आदि के आधार पर आयुसीमा में छूट अनुमन्य होगी।
विस्तृत जानकारी हेतु उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ या https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/recruitment पर जाकर विज्ञापन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की महिला नेताओं के खिलाफ द्रमुक प्रवक्ता की टिप्पणी पर कनिमोझी ने मांगी माफी
Next: हरियाणा में ड्रग तस्कर का अवैध घर तोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.