Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ गर्भगृह में फोटो खिंचाने पर घिरे बीकेटीसी अध्यक्ष
  • देहरादून

केदारनाथ गर्भगृह में फोटो खिंचाने पर घिरे बीकेटीसी अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
rns featured image new

देहरादून। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में फोटो खिंचाने को लेकर विवादों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होती इस तस्वीर पर अजेंद्र अजय ने यह कहते हुए सफाई दी है कि उक्त फोटो मंदिर पर स्वर्ण परत चढ़ाने के दौरान निरीक्षण करते समय की है। केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि उक्त फोटो कपाट बंद होने के बाद ली गई है। साथ ही लोगों ने गर्भगृह में फोटो खिंचाने पर उनकी आलोचना की है। अजेंद्र अजय ने कहा उक्त फोटो निरीक्षण करने के दौरान है, किसी ने बिना उनसे पूछे यह फोटो ली थी। अजेंद्र अजय ने कहा है कि कपाटबंदी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होती है। इस पर सील लगाई जाती है, इसलिए कपाटबंदी के बाद फोटो खिंचाने का आरोप सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर गर्भगृह में फोटो खिंचाने पर इसलिए रोक है ताकि, श्रद्धालुओं का व्यवहार संयमित बना रहे। लेकिन कुछ विशिष्ट मौकों पर पूर्व में भी गर्भगृह के अंदर फोटो खींची गई है। कांग्रेस के कई नेता गर्भगृह के अंदर फोटो खिंचवा चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 जिलों के जिलाधिकारियों समेत 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
Next: महिला से छेड़छाड़, पति को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.