Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • भाजपा ने की हाथरस मामले पर कांग्रेस के आंदोलन की आलोचना
  • उत्तराखंड

भाजपा ने की हाथरस मामले पर कांग्रेस के आंदोलन की आलोचना

RNS INDIA NEWS 05/10/2020
rns featured image new

कांग्रेस का आंदोलन जातीय अलगाव पैदा करने का प्रयास

राजस्थान व छत्तीसगढ़ मामलों पर चुप क्यों है कांग्रेस

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस द्वारा हाथरस मामले पर आंदोलन की आलोचना करते हुए कहा है कि यह समाज में जातीय अलगाव पैदा करने की कोशिश है। भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया है कि हाथरस पर हल्ला कर रहे कांग्रेस नेता राजस्थान व छत्तीसगढ़ की घटनाओं पर चुप क्यों है और वे उत्तराखंड में क्यों धरना दे रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने आज कांग्रेस द्वारा हाथरस की घटना को लेकर कांग्रेस के कथित सत्याग्रह पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हाथरस मामले पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जो कड़ी कार्यवाही की है और मामला सी बी आई को सौंपने की सिफारिश की है कि मुख्यमंत्री जी और प्रदेश सरकार इस दुखद व निंदनीय घटना पर कितने अधिक संवेदन शील है। लेकिन लाशों पर राजनीति करने वाली कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल इसे राजनीतिक लाभ उठाने की होड़ में लग गए हैं। कांग्रेस व अन्य विपक्षी इसकी आड़ में जातीय अलगाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाथरस घटना की आड़ में दंगे भडक़ाने की साजिश का खुलासा भी हुआ है। जो अपने आप में बहुत गम्भीर मामला है। डॉ भसीन ने कांग्रेस से सवाल किया है कि हाथरस को लेकर कांग्रेस नेता जिस प्रकार का बड़ा नाटक कर रहे हैं वे राजस्थान व छत्तीसगढ़ जहां इस प्रकार की घटनाएँ हुई है उन पर छुओ क्यों हैं। वे हाथरस की तरह जयपुर व छत्तीसगढ़ क्यों नहीं जाते। इसका केवल यही कारण है कि वहाँ कांग्रेस सरकारें हैं। जबकि उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी जी हैं जो शुरू से विपक्ष के निशाने पर हैं। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस उत्तराखंड में क्यों धरना दे रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट
Next: हर ब्लॉक में बनेंगे दो-दो अटल आदर्श विद्यालय : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.