Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अमरदेई फिर से बनी रूद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष
  • रुद्रप्रयाग

अमरदेई फिर से बनी रूद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा की अमरदेई शाह दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। उन्हें कुल 11 मत मिले जबकि विपक्षी प्रत्याशी को 6 मत मिले। एक सदस्य द्वारा मतदान में हिस्सा नहीं लिया गया। निर्वाचित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 18 सदस्यों वाली जिला पंचायत के लिए दो बजे तक 17 सदस्यों ने मतदान किया जबकि एक सदस्य ने मतदान में भाग नहीं लिया। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में मतगणना का कार्य किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अमरदेई शाह की जीत की घोषणा की। अमरदेई को 11 मत मिले। जबकि विपक्षी सदस्यों की प्रत्याशी ज्योति देवी को कुल 6 मत मिले। उधर, जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में विजयी जुलूस निकाला। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने सभी सदस्यों का आभार जताया। वहीं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा की जीत पहले ही पक्की थी। पहले भी भाजपा के पास ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी थी। जबकि बीच में किन्हीं कारणों से अविश्वास वाली स्थिति पैदा हुई किंतु दोबारा भाजपा ने जीत दर्ज की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन महिलाओं समेत 9 वारंटी गिरफ्तार
Next: श्रीनगर में डेंगू के विरूद्ध चलेगा अभियान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.