Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जमीन के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या
  • राष्ट्रीय

जमीन के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 28/10/2022
rns featured image new

हरदोई (उत्तर प्रदेश) (आरएनएस। हरदोई जिले के शहर कोतवाली इलाके में जमीन के विवाद को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
परिवार के अन्य तीन सदस्यों को भी लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर कोतवाली इलाके के भदैचा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। बुधवार को उनमें से एक बाबू सिंह के घर के बाहर कुछ लोग बैठे थे तभी दूसरे पक्ष के गुड्डू सिंह के परिवार का एक सदस्य वहां से निकला जिससे बाबू सिंह पक्ष के लोगों की कुछ कहासुनी हो गई।
उन्होंने बताया कि इसके बाद गुड्डू सिंह घर से अपनी रायफल ले आया और करीब पांच गोलियां चलाईं। बाबू सिंह (60) और उसके बेटे लकी सिंह (23) की सिर में गोली लगने से मौत हो गयी।
द्विवेदी ने बताया कि गुड्डू सिंह और उनके परिवार के लोगों ने बाबू सिंह के परिवार के अन्य तीन लोगों को लाठी डंडों से पीटा। उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर उसकी रायफल बरामद कर ली गयी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई के एक गोदाम में लगी आग, पास खड़े 14 वाहन खाक
Next: दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.