Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़, नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि
  • देहरादून

सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़, नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि

RNS INDIA NEWS 04/10/2020
Breaking badi khabar.jpg

देहरादून। सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने रविवार को पीडि़त का मेडिकल करवाया, जिसमें महिला में न तो बाहरी और न ही अंदरूनी चोट के निशान मिले है। शरीर पर भी संघर्ष के निशान नहीं है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि पीडि़ता जो घटनास्थल और समय बता रही है वो उस स्थान पर बताए गए समय पर थी या नहीं। इसके लिए पुलिस बताए गए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पीडि़ता के पिता ने मेडिकल टीम के समक्ष दिए बयान में कहा है कि उसकी बेटी के साथ कोई घटना नही हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा हैं। फिलहाल पुलिस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आपको बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सहसपुर इलाके में शनिवार देर रात एक महिला पुलिस के पास पहुंची और बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इसका पता चलने के बाद से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। इस सिलसिले में तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीडि़त महिला के बताए हुलिये के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। देर रात डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सहसपुर थाने पहुंचकर पीडि़त महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली। आरोपितों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम भी सक्रिय रहीं और रविवार को महिला का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश भेजने के नाम पर 6 लोगों से पांच लाख रुपये की ठगी
Next: वाहन से 129 पेटी अवैध शराब पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.