Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सूर्य ग्रहण के चलते 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का पर्व
  • हरिद्वार

सूर्य ग्रहण के चलते 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का पर्व

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। देश के प्रसिद्ध ज्योतिष संस्थानों में से एक ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान, प्रताप चौक सहरसा के संस्थापक ज्योतिषचार्य पंडित तरुण झा के अनुसार दिपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। सामान्य तौर पर दिपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। दिपावली 24 अक्टूबर को मनायी जाएगी। इस हिसाब से 25 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाना चाहिए। परंतु इस बार सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को मनाई जाएगी। खगोल शास्त्र के अनुसार जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक सीध में आ जाते हैं। तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है। चूंकि भारत में सूर्य ग्रहण (मिथिला क्षेत्र) के अनुसार संध्या 4.43 बजे से दिखाई देगा और संध्या 5.20 तक रहेगा। ऐसे में भारत में इसका सूतक काल सुबह 4.30 बजे से मान्य होगा। सूर्य ग्रहण मे दूध या भंडार के अन्न पर कुश या तुलसी पत्र रखा जाय तो सूर्यग्रहण का बिलकुल असर नहीं होता है। साथ ही भजन, कीर्तन, जप किया जाय तो लाभप्रद होगा। लेकिन ध्यान रहें ईश्वर की मूर्ति का स्पर्श ना करें। सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद शुद्धिकरण के लिए गंगाजल से स्नान अवश्य करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सपा नेताओं ने सैफई पहुंचकर दी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि
Next: अंकिता हत्याकांड, भर्ती घोटाले के दोषियों को कठोर सजा दे सरकार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.