Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हरियाली देवी यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त
  • रुद्रप्रयाग

हरियाली देवी यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां हरियाली देवी की डोली सूरज की पहली किरण के साथ कांठा मंदिर पहुंची जहां बड़ी संख्या में भक्तों के जयकारों से मां का स्वागत किया। इस दौरान पुजारी ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व हवनकर भोग लगाया। भक्तों ने भंडारे को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। दोपहर एक बजे हरियाली की डोली वापस ससुराल जसोली मंदिर में लौट आई।
हर साल धनतेरस पर शुरू होने वाली सिद्धपीठ हरियाली देवी की मायके जाने की पैदल यात्रा सदियों से चली आ रही है। बीते शनिवार देर शाम को जसोली स्थित हरियाली देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के उपरान्त मंदिर के गर्भगृह से हरियाली देवी की भोगमूर्ति को बाहर निकालकर डोली में सजाया गया। सांय लगभग सात बजे से मां हरियाली की डोली गाजे बाजों के साथ मायके कांठा मंदिर के लिए रवाना हुई। इस दौरान भक्तों के जयकारों के साथ क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लगभग आठ किमी लंबी यात्रा के दौरान मां हरियाली देवी की डोली ने अपने पहले पड़ाव बांसों में विश्राम किया। कुछ समय यहां पर ठहरने के बाद फिर से डोली अपने मायके लिए चल पड़ी। मां हरियाली देवी ने पंचरंग्या स्थान पर स्नान किया। जैसे ही मां की डोली कांठा मंदिर के समीप पहुंची, वैसे ही मायके पक्ष के लोगों ने डोली की अगुवाई करने पहुंचे। बुधवार को सूर्य की पहली किरण के साथ ही डोली कांठा मंदिर में पहुंची। जो मां हरियाली का मायका माना जाता है। इसके उपरान्त डोली ने मंदिर की एक परिक्रमा करने के बाद मंदिर के पुजारी ने मां की भव्य पूजा-अर्चना कर गाय के दूध की खीर का भोग लगाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुचि देवी को मिला अभिनय विचार पुरस्कार
Next: दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.