Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पतंजलि में धूमधाम से मनायी गयी धनवन्तरि जयंती
  • हरिद्वार

पतंजलि में धूमधाम से मनायी गयी धनवन्तरि जयंती

RNS INDIA NEWS 22/10/2022
20 (21)

हरिद्वार। महर्षि धन्वन्तरि जयन्ती के अवसर पर पतंजलि योगपीठ फेस वन स्थित यज्ञशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां वेदों-मंत्रों के अनुसार यज्ञ में आहुति देकर राष्ट्र व विश्व की शान्ति की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने देशवासियों को धन्वन्तरि दिवस, दीपावली, भाई-दूज की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि मानव देह जब तक बहुत सारी प्रतिकुलताओं, विषम परिस्थितियों व जहरीली चीजों को सहने की सामर्थ्य नहीं प्राप्त कर लेती है। तब तक किसी भी तरह के गुणों को ग्रहण करने की सामर्थ्य नहीं जुटा सकती। शक्तिशाली, बलशाली, विद्याबान बनने के लिए विष रूपी रत्न को धारण करने की सामर्थ्य होनी चाहिए। ताकि विष भी रत्न का काम करें। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि द्वारा एक हजार टन की विशालकाय ग्रेनाइट की 62 फीट ऊँची धन्वन्तरि की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। जो अगले वर्ष धन्वन्तरि दिवस से पहले बनकर तैयार हो जायेगी। वह क्षण राष्ट्र व विश्व के लिए बडे़ गौरवशाली होंगे। इसके साथ-साथ आयुर्वेद के क्षेत्र में योगदान करने वाले ऋषि महर्षियों, आचार्यो व चिकित्सा पद्धति के हीलर की पाषाण की प्रतिमाओं का गढ़ने का कार्य भी पतंजलि द्वारा किया ताकि भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ सके तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं को देखकर अपनी प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद पर गर्व कर सके। पतंजलि विश्वविद्यालय की संकायाध्यक्षा साध्वी देवप्रिया ने कहा कि जब महापुरुष हमारे पास नहीं होते, तब हमें उनकी कमी का अहसास होता हैं। उन्हीं महापुरुषों में से एक धन्वन्तरि देव भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी रोग में कौन सी जड़ी-बूटी कार्य करेगी, उसके गुण-दोष को एक सूत्र में बांधने का कार्य यदि सम्पूर्ण विश्व में किसी ने किया है वह हमारे महापुरुष पूज्य आचार्य बालकृष्ण ने किया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा.महावीर, डा.अनिल, डा.धनराज, प्रो.पी.सी. मंगल, प्रो.श्रीकान्त, स्वामी अर्षदेव, बहन देवश्रुति एवं पतंजलि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक अनुपमा रावत का बहादराबाद थाने पर धरना तीसरे दिन भी जारी रहा
Next: उकिमो से जुड़े किसानों ने की चीनी मिल प्रबंधक से वार्ता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.