Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कोविड संविदा स्टाफ नर्सों ने नियुक्ति न मिलने पर जताई नाराजगी
  • पिथौरागढ़

कोविड संविदा स्टाफ नर्सों ने नियुक्ति न मिलने पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। कोविड संविदा स्टाफ नर्सों ने नियुक्ति न मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि शासनादेश जारी होने के बावजूद भी स्टाफ नर्सों को नियुक्ति नहीं मिली है। शुक्रवार को कोविड संविदा स्टाफ नर्स संगिता, हेमा, मेघा, कंचन, पवन नगरकोटी, अमित ने कहा कि नौकरी बहाली को लेकर वे बीते एक वर्ष से संघर्षरत हैं और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए कुछ समय पूर्व सरकार ने शासनादेश जारी कर सभी कोविड संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को वापस नौकरी में रखने का आश्वासन दिया। लेकिन प्रशासन ने स्टाफ नर्सों और एएनएम को अब तक नियुक्ति नहीं दी है। जबकि फार्मासिस्ट, डाटा इंट्री ऑपरेटर, तकनीशियन, चतुर्थ श्रेणी कर्मी को नियुक्ति दे दी गई है। 50 से अधिक कर्मचारी नौकरी बहाली को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन उनकी सुध कोई नहीं ले रहा है। उन्होंने प्रशासन से सभी स्टाफ नर्सों और एएनएम को भी जल्द से जल्द नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही नियुक्ति नहीं मिली तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना नक्शा स्वीकृति के बन रहा भवन एमडीडीए ने किया सील
Next: डकैती के साजिशकर्ता ने चुराया था लोकल व्यक्ति का स्कूटर

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.