Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल विस चुनाव: आठ रैलियां, रोड शो करेंगी प्रियंका, राहुल गांधी भी आ सकते हैं
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विस चुनाव: आठ रैलियां, रोड शो करेंगी प्रियंका, राहुल गांधी भी आ सकते हैं

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

नई दिल्ली/ शिमला। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। हिमाचल में सत्ता में आने की उम्मीद कर रही कांग्रेस पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी। हालांकि, कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक की सूची अब तक जारी नहीं हो सकी है। सूत्रों का दावा है कि प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार का जिम्मा संभालेंगी।
प्रियंका गांधी आठ रैलियों को संबोधित करेंगी। 31 अक्तूबर से वह प्रचार की शुरुआत करेंगी। प्रचार के दौरान वह रोड शो और जनसभाएं भी करेंगी। 31 अक्तूबर को प्रियंका गांधी मंडी और कुल्लू जिला का दौरा कर सकतीं हैं। 3 नवंबर को कांगड़ा और चंबा में वह चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी। सूत्रों ने बताया है कि 7 नवंबर को प्रियंका गांधी हमीरपुर और ऊना में भी रैली करेंगी।
चुनाव प्रचार के आखिरी चरणों में प्रियंका गांधी शिमला और सिरमौर का भी दौरा करेंगी। सूत्रों ने दावा किया है कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार कर सकते हैं। राहुल गांधी के एक रैली में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल जैसे नेता भी कांग्रेस के लिए हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करते दिखाई दे सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान के कब्जे के विवाद में कोतवाली में हंगामा
Next: बिना नक्शा स्वीकृति के बन रहा भवन एमडीडीए ने किया सील

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.