Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य कर विभाग ने इलेक्ट्रिक शॉप में की छापेमारी
  • देहरादून

राज्य कर विभाग ने इलेक्ट्रिक शॉप में की छापेमारी

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
default featured image

ऋषिकेश।  राज्य कर विभाग की टीम ने देहरादून रोड स्थित एक इलेक्ट्रिक शॉप पर औचक छापेमारी कर जीएसटी से संबंधित दस्तावेज खंगाले। करीब एक घंटे चली कार्रवाई के बाद विभागीय टीम ने जीएसटी से जुड़े अहम दस्तावेज और रिटर्न फाइल कब्जे में ली है। विभागीय टीम किसी भी तरह की जानकारी देने से बचती रही। बुधवार को राज्य कर विभाग देहरादून के डिप्टी कमिश्नर विनय पांडेय के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ऋषिकेश में दून रोड पर अखिलेश मित्तल के श्री गणेश इलेक्ट्रिक शॉप पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। औचक छापेमारी से दुकान मालिक और वहां काम करने वाले सकते में आ गए। विभागीय टीम ने कार्रवाई के दौरान जीएसटी से संबंधित बिल के साथ अन्य दस्तावेज तलब किए। राज्य कर विभाग की छापेमारी की खबर मिलते ही मौके पर लोग जमा हो गए। इस दौरान इलेक्ट्रिक शॉप के अंदर के साथ बाहर भी गहमागहमी नजर आयी। विभागीय टीम ने करीब एक घंटा जांच पड़ताल के बाद रिटर्न फाइल और दस्तावेज कब्जे में ले लिए। बताया कि संबंधित दस्तावेज मिलान के लिए साथ लेकर जा रहे हैं। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर विनय पांडेय ने बताया कि दस्तावेजों की जांच में जीएसटी चोरी या टैक्स से संबंधित अनियमितता मिलती है तो व्यापारी को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल जीएसटी चोरी की शिकायत पर यह छापेमारी की गई है। टीम में राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर धमेंद्र राज चौहान, असिस्टेंट कमिश्नर डा. टीआर चान्याल, मनमोहन असवाल, अंजनी कुमार, स्टेट टैक्स ऑफिसर एलपी पुरोहित, अशद अहमद आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड के दोषियों को मिले कठोर सजा
Next: गंगा में तैरते समय बहा युवक, पुलिस ने बचाया

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.