Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • राजस्व जमा नहीं करने पर पौड़ी में आबकारी विभाग सख्त
  • पौड़ी

राजस्व जमा नहीं करने पर पौड़ी में आबकारी विभाग सख्त

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

7 शराब की दुकान स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी किए

पौड़ी। शराब के दुकान स्वामियों द्वारा बकाया राजस्व जमा नहीं करने पर आबकारी विभाग अब सख्त हो गया है। आबकारी विभाग ने जिले की 7 शराब की दुकान स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी किए है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि 2 नवंबर तक इन दुकान स्वामियों द्वारा बकाया राजस्व जमा नहीं किया गया तो इन दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा और भूराजस्व की तरह वसूली की जाएगी। पौड़ी के आबकारी अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि जिले की बिलखेत, अगरोड़ा, लैसडौन, डाडामंडी, कोटद्वार-2 दुर्गापुरी, सतपुली व रेलवे स्टेशन कोटद्वार में स्थित शराब दुकान स्वामियों द्वारा बीते जून से राजस्व जमा नहीं किया है। डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर इन दुकान स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी किए गए है। बताया कि इन दुकान स्वामियों द्वारा 30 अक्टूबर तक बकाया राजस्व जमा नहीं किया गया तो तीन 31 अक्तूबर से तीन दिन के लिए इन दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। 2 नंवबर तक भी इन दुकान स्वामियों द्वारा बकाया राजस्व जमा नहीं करने पर दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा और संबंधितों से भूराजस्व की तरह वसूली की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आदर्श जिले हेतु यूकॉस्ट नोडल एजेंसी नियुक्त
Next: भाजपा नेता चुघ ने किया कोश्यारी का स्वागत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पांच घंटे रहा बाधित, मलबा हटाने में छूटे पसीने

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.