Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ब्लॉक सभागार में हुआ लघु फिल्म ‘वॉइस ऑफ जनरेशन’ का प्रीमियर शो
  • देहरादून

ब्लॉक सभागार में हुआ लघु फिल्म ‘वॉइस ऑफ जनरेशन’ का प्रीमियर शो

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। पिता-पुत्र के भावनात्मक रिश्तों को दर्शाती एक लघु फिल्म ‘वॉइस ऑफ जनरेशन का प्रीमियर शो ब्लॉक सभागार में किया गया। फिल्म में सभी स्थानीय कलाकारों ने काम किया है। यह फिल्म परिवार की एकता को बनाए रखने और दो पीढ़ियों के विचारों में सामंजस्य बनाने का संदेश देती है। सोमवार को फिल्म के प्रीमियर शो का उद्घाटन विधायक मुन्ना चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि हर फिल्म में समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश होना चाहिए। वॉइस ऑफ जेनरेशन फिल्म में पिता का किरदार दक्षिण भारत और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय कर चुके पछुवादून के रंगकर्मी पुष्पेंद्र त्यागी ने निभाया है, जबकि बेटे के किरदार में बाल कलाकार ओजस्वी त्यागी हैं। मुख्य तौर पर फिल्म पिता और पुत्र की पीढ़ी के बीच आ रहे बदलावों को दर्शाती है। बेटे के जीवन में पिता की भूमिका कितनी अहम होती है, जीवन में एक समय ऐसा भी आता है जब दोनों के बीच में मित्रता का भाव आना चाहिए और परिवार की एकता को बनाए रखने के लिए पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इन सभी विषयों को दर्शकों तक पहुंचाने में सफल रहती है। फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर अभिदीप चौहान, देव कश्यप, करन सिंह, कृष जोशी, धारिया कांत, प्रिंस, प्रशहित धनराज भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन शान बादशाह ने किया है, स्क्रीन प्ले, संवाद पुष्पेंद्र त्यागी के हैं। फिल्म के प्रीमियर शो पर मौजूद सभी दर्शकों ने इसे स्थानीय कलाकारों का सराहनीय प्रयास करार दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभासद ने कराई मारपीट के मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
Next: मोबाइल फोन स्नेचर दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.