Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनजीटी की ओर से गठित समिति ने किया शीशमबाड़ा प्लांट का निरीक्षण
  • देहरादून

एनजीटी की ओर से गठित समिति ने किया शीशमबाड़ा प्लांट का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
16 (27)

विकासनगर। एनजीटी ने शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ पछुवादून संयुक्त समिति की ओर से दायर याचिका का संज्ञान लिया है। इस प्रकरण को लेकर एनजीटी की ओर से गठित टीम ने सोमवार को प्लांट का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मौके पर पछुवादून संयुक्त समिति के सदस्यों ने निरीक्षणकर रही टीम को प्लांट की अव्यवस्थाओं के बारे में बताया। समिति के सदस्यों ने प्लांट से निकल रही दुर्गंध, गंदगी को बारे में एनजीटी की टीम को जानकारी दी। पछुवादून संयुक्त समिति की याचिका पर एनजीटी की ओर से समिति गठित की गई है। समिति में शामिल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, शहरी विकास विभाग, नगर निगम, पेयजल विभाग व शासन की संयुक्त टीम के सदस्यों ने सोमवार को शीशमबाड़ा प्लांट का निरीक्षण किया। टीम ने प्लांट में चल रहीं अव्यवस्थाओं, कुप्रबंधन और प्लांट से निकल रही दुर्गंध, प्लांट के अंदर व बाहर निकल रही गंदगी को गंभीरता से लेते हुए उसकी वीडीओ और फोटोग्राफी की। दावा है कि टीम ने स्वीकार किया कि प्लांट में काफी अनियमिततायें पायी गयी हैं। समिति की टीम में शामिल क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. आरके चतुर्वेदी ने कहा कि समिति यथा स्थिति को लेकर जल्द अपनी रिपोर्ट तैयार कर एनजीटी को सौंपेंगे। इस दौरान एनजीटी की ओर से गठित समिति के सदस्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना, अधीक्षण अभियंता पेयजल मनीष सेमवाल, नमामि गंगे अक्षय कुमार, एनवायरनमेंट डायरेक्टर प्रदीप जोशी आदि शामिल रहे। वहीं, इस दौरान मौके पर मौजूद पछुवादून संयुक्त समिति के अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड व सचिव राजगंगसारी ने प्लांट का प्रबंधन कर रही कंपनी व नगर निगम द्वारा छुपायी जा रही जानकारियों से समिति को अवगत कराया। संयुक्त समिति ने प्लांट से निकल रही दुर्गंध के बारे में पूरी जानकारियां टीम को दी। संयुक्त समिति का कहना है कि समिति एनजीटी को रिपोर्ट देती है, इसका इंतजार करेंगे और उससे हिसाब से आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर पछुवादून संयुक्त समिति के प्रकाश भट्ट, राय सिंह, अरुण कुमार, अमित अग्रवाल शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड से 99400 रुपये की शॉपिंग
Next: मण्डी में कच्चे आढ़तियों के माध्यम से धान खरीद शुरू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.