Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जाति सूचक शब्द, मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
  • देहरादून

जाति सूचक शब्द, मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। वाल्मीकि समाज के लोगों ने छह से अधिक लोगों पर मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और समाज के लोगों पर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। मामले की जांच की जा रही है। वार्ता और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। मुकेश कुमार उर्फ काला, उनकी पत्नी पूनम, रोहित कुमार, नैना देवी आदि ने विकासनगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि वे खेड़ा पछुवा गोकुलवाला में रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाला विशाल पुत्र शक्ति सिंह अपनी मां के साथ घर के सामने सड़क से किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि तभी एक ही परिवार के चार लोगों ने विशाल पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। विशाल किसी तरह अपनी जान बचाकर उसके घर में छुपने के लिए आ गया। तभी चारों आरोपी अपने चार अन्य पड़ोसियों के साथ उसके घर पर पहुंच गये। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज की। आरोपी उसके साथ भी हाथापाई पर उतर आये। जब उसने पुलिस को फोन किया तब आरोपी वहां से निकलकर जान से मारने और गांव से भगाने की धमकी देकर चले गये। इस मामले में कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में वार्ता कर रहे हैं। साथ ही पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। कहा कि वार्ता के हल निकलने अथवा जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक
Next: यातायात व्यवस्था सुधारने उतरे एसडीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.