Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • उपनल कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक
  • पौड़ी

उपनल कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 17/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि उपनल हर कर्मचारी के भविष्य को सुरक्षित बनाया जाएगा। इसके हर विकल्प पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा में ठोस पहल नहीं करती है तो महासंघ उग्र आंदोलन की राह पर चलने को मजबूर हो जाएगा। पौड़ी के सर्किट हाउस में उपनल कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उपनल कर्मचारियों की समस्याओं, उनके समाधान व सरकार के स्तर पर लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कर्मचारियों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय नैनीताल ने उपनल कर्मचारियों के हित में फैसला सुनाया था। न्यायालय ने सरकार से उपनल कर्मचारियों को मानकानुसार नियमितीकरण करने का आदेश दिया था। लेकिन उसे प्रदेश सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है। जो उपनल कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों को अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती के साथ रखने के लिए एकजुटता से ठोस प्रयास करने होंगे। प्रदेश सलाहकार मनोज जोशी और गणेश गोस्वामी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान महासंघ की जिला कार्यकारिणी में अरविंद कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष कुमार ने कहा कि उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय गई प्रदेश सरकार की याचिका पर आगामी 19 अक्तूबर को फैसला आना है। कहा कर्मचारियों को पूरी उम्मीद है कि हमारे ही हित में फैसला आएगा। इस अवसर पर मुकेश सेवामल, राकेश रावत, आनंद नेगी, महावीर सेमवाल, प्रदीप रावत, मनमोहन सिंह, मुकेश, विकास चंद्र, मोहन नेगी, संदीप, नितेश, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूगोल के ई-लर्निंग हेतु बनेगा भौगोलिक आंकड़ा संग्रहण बैंक
Next: जाति सूचक शब्द, मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.