Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पथरी शराब कांड का 10 हजार का इनामी दबोचा
  • हरिद्वार

पथरी शराब कांड का 10 हजार का इनामी दबोचा

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। बीते माह थाना पथरी क्षेत्र में हुए शराब कांड में फरार चल रहे दस हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या व आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित आरोपी नरेश पुत्र सूरजभान निवासी फुलगढ थाना पथरी को यूपी के मेरठ जनपद के मवाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम ततीना से गिरफ्तार किया गया है। पिछले महीने पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम फूलगढ़ में पंचायत चुनाव के दौरान जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गयी थी। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी बबली, उसके पति बिजेंद्र व देवर नरेश को आरोपी बनाते हुए हत्या का मुकद्मा दर्ज किया था। जिसमें बिजेंद्र व ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई बबली को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन नरेश पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था। लगातार फरार चल रहे नरेश पर एसएसपी ने दस हजार का इनाम का घोषित किया था। मामले की जांच कर रही एसआईटी व पुलिस टीम ने आरोपी नरेश को यूपी के मेरठ जनपद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशनदेही पर पुलिस ने शराब रखने में प्रयुक्त की गयी तीस लीटर की खाली जरीकेन बरामद की है। पुलिस टीम में एसआईटी निरीक्षक पृथ्वी सिंह, पथरी थानाध्यक्ष पवन डिमरी, एसआई देवेंद्र तोमर, हेडकांस्टेबल बिजेंदर चौहान, कांस्टेबल सुखविंदर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल व्यवसायियों ने की पर्यटन मंत्री के बयान की निंदा की
Next: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.