Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चुनावी याचिका पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता से मांगा जवाब
  • नैनीताल
  • न्यायालय
  • हरिद्वार

चुनावी याचिका पर कोर्ट ने याचिकाकर्ता से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने मंगलौर हरिद्वार से बसपा के विजयी प्रत्याशी सर्वत करीम अंसारी के चुनाव को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की एकलपीठ ने मामले को सुनने के बाद याचिकाकर्ता से 19 नवंबर तक आपत्ति पेश करने को कहा है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि जनप्रतिनिधि अधिनियम के तहत इनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि हो चुकी है, इसलिए उनकी चुनाव याचिका को स्वीकार किया जाए। जिस पर कोर्ट ने उनसे जवाब पेश करने को कहा है। मामले के अनुसार मंगलौर से कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर कहा है, कि वर्तमान विधायक सर्वत करीम अंसारी ने विधानसभा 2022 के चुनाव में नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र पेश किया है, उसमें उन्होंने कई तथ्य छुपाने के साथ ही अपनी संपत्तियों का सही ब्योरा भी पेश नहीं किया है। उन्होंने शपथपत्र में अपनी व अपनी पत्नी की आय गलत दर्ज की है। इनकम टैक्स का सही विवरण भी नहीं दिया है। शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी गलत पेश किए हैं। और अपनी संपत्ति के गलत आंकड़े शपथपत्र में दिए गए हैं। याचिकाकर्ता का यह भी कहना है, कि सर्वत अंसारी ने सोशल मीडिया पर झूठ फैला कर लोगों को गुमराह किया है। इस लिए उनके चुनाव को निरस्त किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक खाई में गिरा, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
Next: सड़क किनारे मिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.