Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गढ़वाल विवि प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों में उबाल
  • पौड़ी

गढ़वाल विवि प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों में उबाल

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में शिक्षणेत्तर कर्मियों की लंबित मांगों पर विवि प्रशासन की ओर से कार्यवाही न किए जाने पर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि विवि प्रशासन उनकी मांगों की लगातार उपेक्षा कर रही है। उन्होंने विवि प्रशासन पर चहेतों के नियम विरुद्ध प्रमोशन किए जाने व रिक्त पदों के सापेक्ष तदर्थ कर्मियों का समायोजन न करने का आरोप भी लगाया। कहा पूर्व में दिए गए 11 सूत्रीय मांग पत्र पर भी विवि प्रशासन ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की है। कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को कर्मियों ने विवि प्रशासनिक भवन परिसर में बैठक की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डा.देवेंद्र फर्स्वाण, सुनील रावत ने कहा कि विवि प्रशासन की मनमानी से कर्मियों के हित बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। कहा कर्मचारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा. फर्स्वाण गत 25 अगस्त से विवि के कार्यों में बिना व्यवधान डाले मोबाइल दैनिक उपवास के साथ कार्य कर रहे हैं। कहा विवि स्तर से उनकी मांगों के संदर्भ में वार्ता तक नहीं की जा रही है। यहां तक कि मोबाइल अनशनकारी फर्स्वाण की मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई और न ही वार्ता हेतु कोई पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि बनने के बाद कुछ खास लोगों को राज्य सरकार के जीओ का लाभ दिया गया, जबकि अधिकांश कर्मचारी इस लाभ से वंचित हैं। उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है तो दीपावली के बाद कर्मचारियों को उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। मौके पर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, रविंद्र सिलवालव, राजेंद्र सिंह रावत, मयंक जोशी, राजीव तोमर, बृजमोहन, उत्तम सिंह, यशवंत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पानी के अलावा सुबह-सुबह इन चीजों का भी करें सेवन, मिलेंगे कई स्वास्थ्यवर्धक फायदे
Next: बदरीनाथ धाम में भगवान कुबेर से जुड़ी परंपराओं को तोड़ने के प्रयास का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.