Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • फैक्ट्री बंदी को अवैध घोषित करने की मांग को मजदूरों का श्रम आयुक्त कार्यालय में प्रर्दशन
  • नैनीताल

फैक्ट्री बंदी को अवैध घोषित करने की मांग को मजदूरों का श्रम आयुक्त कार्यालय में प्रर्दशन

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। सितारगंज सिडकुल में हुई कंपनी की बंदी को अवैध घोषित करने की मांग के लिए मजदूरों ने श्रम आयुक्त कार्यालय में प्रर्दशन किया। श्रम विभाग पर आरोप लगाया गया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी तालाबंदी को अवैध घोषित नहीं किया जा रहा है। जिससे मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खडा हो गया है। शुक्रवार को जायडस वैलनेस इम्पलाइज यूनियन ने बंदी को अवैध घोषित करने की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन किया। सभा में यूनियन के अध्यक्ष विकास सती ने कहा कि तालाबंदी से मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कंपनी के द्वारा बिना शासन की अनुमति के काम बंद कर दिया गया है। उच्च न्यायालय ने बंदी को अवैध घोषित कर श्रम आयुक्त को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आरोप लगाया कि श्रम विभाग के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि बंदी होने से मजदूर को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि श्रम विभाग मजदूरों की संख्या को कम बता कर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। जब की उच्च न्यायालय ने कंपनी में 1200 मजदूरों के काम करने की बात की माना है। न्यायालय ने 30 दिन के भीतर तालाबंदी को अवैध घोषित करने के आदेश दिया है। धरने के समर्थन में एक्टू के महामंत्री केके बोरा ने कहा कि सिडकुल में श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। नौजवानों से दस से बारह साल काम करा कर उन्हें बेरोजगार कर दिया जा रहा है। धरने में ललित मटियानी, दीपक नयाल, दिलीप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, किशोर पांडे, चंदन बोरा, बच्ची सिंह, रविंद्र सिंह, मोहित प्रधान, खीम सिंह, उमेश गोला, प्रदीप कुमार, हरीश रावत, मंगल सिंह सहित दर्जनों मजदूर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया यूनिसन सेंट्रीओ मॉल का उद्घाटन
Next: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई सिविल मिलिट्री लायजन कॉन्फ्रेंस की बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.