Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आघात चिकित्सा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • देहरादून

आघात चिकित्सा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए एम्स के चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को आघात चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। गुरुवार को एम्स के चिकित्सकों ने एमआईटी के सभी विभागों के छात्रों और शिक्षकों को जागरूक किया। गुरुवार को एम्स ऋषिकेश द्वारा एमआईटी संस्थान में आघात चिकित्सा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट नर्सिंग अधीक्षक महेश देवस्थले ने कहा कि ट्रॉमा रथ का मुख्य उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। उन्होंने डेमोंस्ट्रेशन के जरिए लॉग रॉल तकनीक भी बताई गई। इसमें डिप्टी नर्सिंग अधीक्षक कमलेश बैरवा ने भी डेमोंस्ट्रेशन कर सी स्पाइन रेस्ट्रिक्शन के बारे में भी बताया गया। कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए पहले तीन घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में जरूरी है कि आम लोगों सहित राज्य के हेल्थ केयर वर्करों को दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की जान बचाने और समय रहते उपचार की विशेष तकनीक का अनुभव होना चाहिए। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर एम्स ट्रॉमा रथ अभियान चल रहा है। एमआईटी संस्थान के निदेशक रवि जुयाल ने कहा कि एम्स ऋषिकेश का यह सराहनीय प्रयास है। एम्स का ट्रॉमा रथ इन उद्देश्यों को साकार करेगा और आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक करेगा। मौके पर नेशनल नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलेपमेंट एसोसिएशन एम्स के अध्यक्ष संजीव जांगिड़, लोकेंद्र सिंह, आरती, अलका, प्रज्ञा, तरन्नुम, शशिकांत, जयंती, प्रियंका, डॉ. एलएम जोशी, अजय तोमर, अखिलेश बिजल्वाण, कामेश यादव आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत में 100 नौलों का किया जाएगा जीर्णोद्धार
Next: नियम को ताक पर रखकर खनन करने वालों पर हुई कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.