Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रदेश परिवहन मंत्री ने ली परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक
  • देहरादून

प्रदेश परिवहन मंत्री ने ली परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
27 (8)

देहरादून। प्रदेश के परिवहन मंत्री, चन्दन राम दास द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि परिवहन हमारे प्रदेश में आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण साधन है, विगत 6 वर्षों में परिवहन निगम द्वारा राज्य की लगभग 35 प्रतिशत आय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 21 आरआई आफिस संचालित हैं जो प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 6 बड़े शहरों में फिटनेस सेन्टर खोले गये हैं तथा 4 नये फिटनेस सेन्टर खोलने के लिए भारत सरकार से स्वीकृति ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फिटनेस टीम के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के सुदूर क्षेत्र में बसे गांवों में भी फिटनेस सेन्टर की सुविधा उपलब्ध हो पायेगी। मंत्री ने कहा कि हाल की ही कैबिनेट में दुर्घटना में मिलने वाली धनराशि को  एक लाख से बढाकर दो लाख कर दिया गया है तथा साथ ही सुरक्षा निधि को सुप्र्रीम कोर्ट के आदेश पर 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। मंत्री ने प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश भर में ब्लेक स्पॉट को चिन्हित करते हुए दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में विभाग द्वारा सीसीटीवी लगवाने तथा डिवाईडर बनाने की पहल की जायेगी। मंत्री ने कहा कि 21 अक्टूबर हो होने वाली बोर्ड बैठक में मृतक आश्रितों की नियुक्ति के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि निगम में सभी चालकों/परिचालकों एवं प्रवर्तन कार्मिकों को वर्दी तथा नेम प्लेट की व्यवस्था की जायेगी। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में लगभग 600 बसों की खरीद की जायेगी जिसमें से 150 बसें बीएस-6 मानक की होंगी। उन्होंने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज की बसों के सुचारू संचालन के लिए बसों की कमी को दूर किया जायेगा जिससे आम जनमानस को होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि सितम्बर माह के वेतन को जारी कर दिया गया है तथा 2022 तक के शेष भुगतान पूर्ण कर दिये गये हैं। उन्होंने कर्मियों के एरियर तथा बोनस का भी शीघ्र ही भुगतान करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। मंत्री ने प्रदेश के सभी डिपो को हाईटैक बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले कुछ समय में प्रदेश में परिवहन क्षेत्र की तस्वीर बदली नजर आयेगी। उन्होंने कहा कि परिवहन की सभी 52 स्कीमों कोे आनलाइन किया जा रहा है।  इस अवसर पर सचिव परिवहन, अरविन्द सिंह हयांकी, एमडी परिवहन, रोहित मीणा, तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य की प्रथम महिला ने राजभवन परिवार की महिलाओं संग सामूहिक रूप से मनाया करवाचौथ का त्यौहार
Next: चम्पावत में 100 नौलों का किया जाएगा जीर्णोद्धार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.