Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य की प्रथम महिला ने राजभवन परिवार की महिलाओं संग सामूहिक रूप से मनाया करवाचौथ का त्यौहार
  • देहरादून

राज्य की प्रथम महिला ने राजभवन परिवार की महिलाओं संग सामूहिक रूप से मनाया करवाचौथ का त्यौहार

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
23

देहरादून। राजभवन में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर ने राजभवन परिवार की महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से करवा चौथ का त्यौहार मनाया। इसमें अपर सचिव श्रीमती स्वाती एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव, अरूणिमा सिन्हा, सुरभी सिरोही सहित कई महिलाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। महिलाओं को उपहार भी दिए। श्रीमती गुरमीत कौर ने सभी उपस्थित महिलाओं को करवा चौथ के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति के प्राचीन त्योहारों में एक प्राचीन त्यौहार है। सुहागिन महिलाएं यह निर्जला व्रत अपने पति की कुशलता और दीर्घायु के लिए रखती हैं। श्रीमती कौर ने कहा कि राजभवन परिवार की सभी महिलाओं द्वारा सामूहिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सभी त्योहार एक साथ मनाये जाते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों को एक साथ मनाने से हमें एक दूसरे के सुख दुख में भागीदारी को मौका मिलता है। इससे पूर्व भी कई अवसरों पर भी राजभवन में फैमिली वेलफेयर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें राजभवन परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Next: प्रदेश परिवहन मंत्री ने ली परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.