Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन बनी किसानों के लिए परेशानी का सबब
  • हरिद्वार

खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन बनी किसानों के लिए परेशानी का सबब

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के ग्राम गाडोवाली पानी की टंकी के पास खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। हाईटेंशन लाईन की वजह से दुघर्टना का खतरा भी बना हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि हाईटेंशन लाइन की वजह से फसलों के लिए भी खतरा बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाये गये तो विभागीय अधिकारियों का घेराव करने के साथ ही उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। पूर्व प्रधान दिनेश वालिया ने कहा कि किसानों के खेतों से होकर गुजरने वाली हाईवोल्टेज बिजली की लाईन किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रखरखाव के अभाव में बिजली के पोल झुक गये है। बार बार शिकायत करने के बावजूद पोल को ठीक नहीं किया जा रहा है। किसानों की शिकायत पर विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में खेतों में काम करने वाले मजदूर किसान कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। इसके चलते किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों ने विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासी आलीम ने बताया कि डर के साये में किसानों को खेत में काम करने के लिए जाना पड़ रहा है। इस दौरान दिनेश वालिया, आलिम, ताहिर, गफूर, इकबाल, कयूम, जिसान, मोनू, मुशर्रफ, शहबाज आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा के विक्रांत राठी बने नारसन ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख
Next: उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया उत्तराखंड संस्कृत विवि के अतिथि गृह का शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.