Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • फेक ई-मेल आईडी बनाकर फर्जी शिकायत करने के मामले में घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर के विरुद्ध मुकदमा
  • पौड़ी

फेक ई-मेल आईडी बनाकर फर्जी शिकायत करने के मामले में घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर के विरुद्ध मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
default featured image

पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर फेक ई-मेल आईडी बनाकर फर्जी शिकायत करने के मामले में कोतवाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने दूसरे असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने आईटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. बीएस खाती ने कोतवाली को तहरीर दी है। आरोप है कि जुलाई 2022 में एमटेक पासआउट एक छात्रा के ई-मेल से बीते 4 सितंबर को झांसी इंजीनियरिंग कालेज यूपी को एक मेल की गई। जिसमें दूसरी छात्रा के एमटेक शोध कार्य को फर्जी बताया गया। झांसी इंजीनियरिंग कालेज से मामले की जानकारी मिलने पर छात्रा से भी मामले में बात की गई, तो छात्रा ने इस तरह की कोई भी मेल करने से मना कर दिया और इस मेल आईडी को फर्जी बताया। इसके बाद इसकी 6 सितंबर को पौड़ी पुलिस के आईटी सेल से की गई। आईटी सेल की जांच में फेक ई-मेल आईटी बनाकर फर्जी शिकायत करने के मामले में रिपोर्ट मिली। प्रकरण सिविल इंजीनियरिंग विभाग के ही एक असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा मेल करने की बात सामने आई। डा. खाती ने बताया कि फर्जी मेल आईडी के जरिए शिकायत भी फर्जी करने से दो छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने और शोध में छात्राओं का गाइड होने के नाते मेरी भी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। पुलिस को तहरीर देने के साथ ही इस मामले की कॉलेज के निदेशक से भी की गई है। पौड़ी के थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि फेक ई-मेल आईडी बनाकर फर्जी शिकायत करने के मामले में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डा. एस.चंद्रवंशी के विरुद्ध आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्गाधार में पुलिस चौकी खुलने पर जताया डीजीपी का आभार
Next: बारिश के बाद सरस मेला फिर हुआ गुलजार

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

समय पर एम्बुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला व अजन्मे शिशु की मौत

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.