Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • किम जोंग उन के साथ दो महीने बाद नजर आई बहन
  • उत्तराखंड

किम जोंग उन के साथ दो महीने बाद नजर आई बहन

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

किम यो जोंग के हत्या की अटकलें खत्म

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन किम यो जोंग करीब दो महीने बाद एक बार फिर से अपने भाई किम जोंग उन के साथ नजर आई हैं। किम जोंग उन और उनकी बहन किम यो जोंग ने बाढ़ प्रभावित एक गांव का दौरा किया। किम जोंग उन ने देश के किम्हवा काउंटी के पुर्ननिर्माण के स्पीड की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस साल तूफान और अन्य प्राकृतिक आपदाओं ने हमारी समस्याओं को अप्रत्याशित रूप से बढ़ा दिया है।
माना जाता है कि किम जोंग उन के बाद उनकी छोटी किम यो जोंग का नंबर आता है। किम यो जोंग अपने परिवार की एकमात्र सदस्य हैं जो तानाशाह के बेहद करीब हैं और राजनीति में सार्वजनिक भूमिका में हैं। किम यो जोंग अक्सर दक्षिण कोरिया को धमकी देती रहती हैं। तूफान और बाढ़ ने उत्तर कोरिया में काफी तबाही मचाई है। इससे हजारों घर बर्बाद हो गए हैं और देश में खाने का संकट पैदा हो गया है।
इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि किम जोंग उन अपनी बहन किम यो जोंग को मरवा सकते हैं। किम के गायब होने के दौरान उनकी बहन किम यो जोंग के हाथ में सत्ता की पूरी ताकत आ गई थी। दावा किया जा रहा था कि अब जब किम जोंग उन एक बार फिर सामने आ गए हैं तो दोनों के बीच पॉवर शेयरिंग को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 27 जुलाई से किम जोंग की बहन को सार्वजनिक रूप से कहीं भी नहीं देखा गया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि किम जोंग उन्हें मरवा सकते हैं। उत्तर कोरिया का यह तानाशाह पहले भी अपने प्रतिद्वंदियों से मुक्ति पाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना चुका है। वहीं किम जोंग उन सरकारी बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। हाल में ही उत्तर कोरिया के तूफान प्रभावित क्षेत्रों में घूमते हुए उनकी फोटो भी वायरल हुई थी।
दक्षिण कोरिया के रक्षामंत्री जियोन्ग कियोन्ग-डू ने दावा किया है किम यो जोंग ने सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमिटी में ताकतवर विभाग का जिम्मा ले लिया है। जियोन्ग ने कहा कि किम का आधिकारिक टाइटल फर्स्ट वाइस डायरेक्टर ऑफ दि ऑर्गनाइजेशन ऐंड गाइडेंस डिपार्टमेंट है। उन्होंने आगे कहा कि किम अमेरिका और दक्षिण कोरिया को लेकर उत्तर कोरिया की रणनीतियों को भी देखती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान बेड़े के लिए अमेरिका से 9 करोड़ डॉलर में कलपुर्जे खरीदेगा भारत
Next: त्योहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाएगा भारतीय रेलवे

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.