Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई और हरिद्वार में हुई पांच चोरियों का खुलासा, एक गैंगस्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

सेलाकुई और हरिद्वार में हुई पांच चोरियों का खुलासा, एक गैंगस्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
09 (30)

विकासनगर। थाना सेलाकुई पुलिस ने राजावाला रोड स्थित दो दुकानों और हरिद्वार में हुई तीन चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने एक गैंगस्टर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अस्सी हजार रुपये का सामान और छब्बीस हजार रुपये की नगदी बरामद की है। एसएसपी ने सेलाकुई पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। मंगलवार को दून में एसएसपी दलीप कुंवर ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि 30 सितंबर को मो. शहजाद निवासी शीशमबाडा ने सेलाकुई थाना पुलिस को दुकान में चोरी होने के संबंध में तहरीर दी। बताया कि 29 सितंबर की रात को पीड़ित की राजावाला रोड स्थित दुकान के ताले तोड़कर चोर 53 हजार रुपये नगदी चुराकर ले गये। जबकि पड़ोस के ही दुकानदार संजय चौधरी पुत्र सुरेंद्र चौधीरी निवासी पृथ्वीपुर पश्चिमीवाला विकासनगर की दुकान से मिक्सी, बिजली के तार के बंडल, ड्रिल मशीन और इंडक्शन चूल्हे चुरा लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। बताया कि सूचना पर सोनू पुत्र मोहन लाल निवासी 170 लक्खीबाग देहरादून और गोपाल पुत्र हरिदत्त पोखरियाल निवासी ग्राम बसेई थाना भिक्यासैंण जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके चंदनगर रेसकोर्स स्थित किराये के कमरे चोरी के छब्बीस हजार रुपये की नगदी, बिजली के तार के 10 बंडल, प्रेस, मिक्सी, ड्रिल मशीन और दो इंडक्शन चूल्हे बरामद किये। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि हरिद्वार कोतवाली के अंतर्गत खड़खड़ी क्षेत्र में चोरी की तीन वारदातों को भी उन्होंने अंजाम दिया है। एसएसपी दलीप कुंवर ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के है। एक आरोपी गोपाल पुत्र हीरिदत्त के खिलाफ गैंगस्टर, चोरी, एनडीपीएस ऐक्ट सहित हरिद्वार कोतवाली, देहरादून कोतवाली और सेलाकुई थाने में आठ मुकदमे दर्ज हैं। सोनू पुत्र मोहन के खिलाफ हरिद्वार, थाना नेहरु कालोनी और सेलाकुई में चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष सेलाकुई प्रदीप सिंह रावत, एसआई रतनसिंह बिष्ट, मुकेश नेगी, कांस्टेबल फरमान अली, बृजपाल सिंह, त्रेपन सिंह, एसओजी देहात के प्रभारी मुकेश डिमरी, कांस्टेबल नवीन कोहली, जितेंद्र कुमार, नवनीत नेगी व मनोज शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ तीर्थ पुरोहितों की धर्मशाला और भवनों को सुरक्षा देने की मांग
Next: आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया सोसायटी के शाखा कार्यालय पर प्रदर्शन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा
  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.