Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बदरीनाथ तीर्थ पुरोहितों की धर्मशाला और भवनों को सुरक्षा देने की मांग
  • टिहरी

बदरीनाथ तीर्थ पुरोहितों की धर्मशाला और भवनों को सुरक्षा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
default featured image

नई टिहरी। श्री बदरीश पंडा पंचायत ने डीएम चमोली को बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत ब्रह्मकपाल में अलकनंदा नदी पर बनाये जा रहे पुल से तीर्थ पुरोहितों की धर्मशालाओं और यात्री निवासों को खतरा पैदा होने पर रोष जताया है। पंडा पंचायत ने प्रशासन से जान माल के नुकसान की संभावना देखते हुये उनके भवनों को सुरक्षा देने की मांग की है। श्री बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी तथा कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने डीएम चमोली हिमांशु खुराना को पत्र भेजकर तीर्थ पुरोहितों की धर्मशाला और भवनों को सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग निवासी तीर्थ पुरोहितों द्वारा नर पर्वत पर यात्रियों के बनाई गई धर्मशालाओं और निवासों को मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में अलकनंदा नदी पर बन रहे पुल से खतरा पैदा हो गया है। कहा कि मास्टर प्लान में रिवर फ्रंट पर ब्रह्म कपाल से नर पर्वत पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल निर्माण के लिये जेसीबी द्वारा नर पर्वत की ओर बेतहाशा खुदाई कर दी गई है, जिसके कारण तीर्थ पुरोहितों द्वारा बनाये गये वर्षो पुराने यात्री निवासों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। खुदाई से भवनों की नीव पर बरसात का पानी जा रहा है, जिससे यह कभी भी ढह सकते हैं, और इन निवासों में ठहरने वाले यात्रियों की जान को जोखिम हो सकता है। उन्होंने कहा कि यात्री निवास ही तीर्थ पुरोहितों की आजीविका के मुख्य साधन है। पंडा पंचायत द्वारा डीएम चमोली से इस बाबत पूरी सुरक्षा दिए जाने की मांग की गई है। धाम में लगातार हो रही बारिश को देखते हुये खुदाई वाली जगह पर त्रिपाल आदि डालकर भू धसाव को रोकने की मांग की गई है। देवप्रयाग तीर्थ पुरोहित समाज ने शासन प्रशासन से बदरीनाथ मास्टर प्लान में संवेदनशीलता से काम करने और उनके आवासों को पूरी सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बालिकाओं के अधिकारों व विकास योजनाओं के बारे में दी जानकारी
Next: सेलाकुई और हरिद्वार में हुई पांच चोरियों का खुलासा, एक गैंगस्टर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • टिहरी

भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.