Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी के राजकोट दौरे से पहले बड़ी चूक, जिलेटिन की 1600 छड़ें गायब होने से हड़कंप
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी के राजकोट दौरे से पहले बड़ी चूक, जिलेटिन की 1600 छड़ें गायब होने से हड़कंप

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

राजकोट (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। इस बीच, राजकोट में भारी मात्रा में विस्फोटक चोरी हो जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हडक़ंप मच गया है। चोरी की इस वारदात को लपसारी इलाके में स्थित एक क्रशर फैक्ट्री में अंजाम दिया गया है। यहां से जिलेटिन की 1600 छड़ें, ब्लास्टिंग कैप और 1500 मीटर तार गायब हैं। घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, इसको लेकर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एंटी टेररिस्ट स्च्ॉड (एटीएस) ने भी छानबीन तेज कर दी है।
पुलिस की टीम आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है, जिससे अपराधियों को चिह्नित किया जा सके। अपराधियों ने विस्फोटकों की चोरी क्यों की, पुलिस इसके संभावित कारणों का भी पता लगा रही है। साथ ही फैक्ट्री के कर्मचारियों से भी पूछताछ चल रही है। वहीं, आसपास के इलाकों के थाना प्रभारियों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है। उनसे कहा गया है कि कोई भी अगर संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल सूचित करें। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

राजकोट में जोन 1 के एसीपी बीवी जाधव ने बताया है कि क्रशर फैक्ट्री में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस की टीम ने विस्फोटकों की बरामदगी के लिए छापेमारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। जिलेटिन की 1600 छड़ें गायब हैं। वहीं ब्लास्टिंग कैप भी चोरी हुए हैं। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कई नेता राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में विस्फोटकों के चोरी हो जाने से पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है।
बैलिस्टिक विशेषज्ञ बताते हैं कि जिलेटिन की छड़ों का उपयोग किसी विस्फोट के दौरान होता है। इसका सबसे ज्यादा व्यवहार खनन के दौरान होता है। वहीं, किसी भवन को विस्फोट से गिराने के लिए भी इसका उपयोग होता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली हमलों के दौरान इसका इस्तेमाल करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुलायम के निधन पर सपा जिलाध्यक्ष ने मुंडवाया सिर
Next: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.