Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र : पानी में करंट आने से चार बच्चों की मौत
  • महाराष्ट्र

महाराष्ट्र : पानी में करंट आने से चार बच्चों की मौत

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
rns featured image new

नासिक (आरएनएस)।  महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के संगमनेर तालुका में खंडरमल के समीप एक तालाब में आज बिजली का करंट प्रवाहित होने से 5 से 7 वर्ष की आयु के एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार संगमनेर तालुका (येथेवाड़ी) के खंडरमल इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण वंदरकाडा क्षेत्र से गुजरने वाली विद्युत केबल टूट गई। इस चैनल में विद्युत धारा प्रवाहित हो रही थी। घर से कुछ दूरी पर तालाब के पास नहाने गए एक ही परिवार के चार बच्चे बिजली के तार की चपेट में आ गए। दुर्भाग्य से बिजली के तार के संपर्क में आने से उनकी मौत हो गई। उक्त सभी बच्चे आदिवासी परिवारों से ताल्लुक रखते हैं और यह बात सामने आई है कि घर की हालत काफी खराब है।
मृतक बच्चों के नाम दर्शन अजीत बर्दे (6), विराज अजीत बर्दे (5), अनिकेत अरुण बर्दे (6) और ओंकार अरुण बर्दे (7) हैं। चारों बच्चे येठेवाड़ी के जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे थे। चारों शनिवार दोपहर स्कूल के बाद घर आये थे। दोपहर में वे खंडरमालवाड़ी गांव अंतर्गत वांडरकड़ा में एक छोटे से तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय तालाब से होकर गुजर रहे बिजली के टूटे तार में करन्ट आने से इन चारों बच्चों की मौत हो गयी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट में मकान में दबने से बुजुर्ग की मौत
Next: पिज्जा में कांच के टुकड़े मिलने की जांच करेगा डोमिनोज

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर

RNS INDIA NEWS 08/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

RNS INDIA NEWS 10/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.