Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ढाई करोड़ के बजट से भरेंगे नगर निगम के वार्डों में सड़कों के गड्ढे
  • देहरादून

ढाई करोड़ के बजट से भरेंगे नगर निगम के वार्डों में सड़कों के गड्ढे

RNS INDIA NEWS 09/10/2022
rns featured image new

देहरादून। नगर निगम देहरादून के वार्डों में ढाई करोड़ रुपये का बजट खर्च कर सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। हादसों को न्यौता दे रहे गड्ढों को प्राथमिक्ता के आधार पर भरा जाएगा। लोक निर्माण विभाग की टीम काम शुरू करने से पहले सर्वे करने में जुटी है। बरसात के मौसम में शहर की मुख्य सड़कों के साथ निगम के वार्डों में सड़कों की स्थिति काफी बदहाल हो चुकी है। कई जगह सड़कों के गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। लोगों को आवाजाही के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन और जिला प्रशासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को तेजी से सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर नगर निगम प्रबंधन ने सड़कों के गड्ढे भरने के लिए प्रत्येक वार्ड में ढाई लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इसके अलावा प्रस्तावित सड़कों के निर्माण का काम भी शुरू होना है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की टीम वार्डों में सर्वे कर रही है। उन्होंने बताया कि सड़कों के गड्ढे भरने का काम जल्द शुरू हो जाएगा।

सड़कों पर बिखरी टाइलें हटाने की मांग
बरसात के दिनों में कई जगह लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के गड्ढों में ईंटें भरवाई थी। कई जगह टाइलें लगवाई थी। जो जगह- जगह उखड़ गई हैं। नगर निगम के पूर्व पार्षद विनय कोहली और अन्य पार्षदों ने यहां वहां बिखरी पड़ी टाइलों को हटवाने की मांग की है। ताकि कोई हादसा न हो

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस में कांग्रेस नेत्री पर केस
Next: मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनज़र 10 अक्टूबर को अल्मोड़ा जनपद के विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की रहेगी छुट्टी

Related Post

IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.