Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • बारिश में छाता लेकर सुबह-सुबह केदारनाथ हाईवे पर सैर को निकले मुख्यमंत्री धामी के कायल हुए तीर्थयात्री
  • रुद्रप्रयाग

बारिश में छाता लेकर सुबह-सुबह केदारनाथ हाईवे पर सैर को निकले मुख्यमंत्री धामी के कायल हुए तीर्थयात्री

RNS INDIA NEWS 09/10/2022
02 (36)

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग दौरे के दौरान रविवार सुबह भारी बारिश के बाद भी सैर की। तिलवाड़ा जीएमवीएन गेस्ट हाऊस से सीएम सीधे केदारनाथ हाईवे पर निकले। छाता लेकर सड़क पर चल रहे सीएम ने पहले ढाबा संचालक और बाद में तीर्थयात्रियों से मुलाकात करते हुए बातचीत की। रविवार सुबह करीब 7 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी छाता लेकर केदारनाथ हाईवे निकले। इस दौरान उन्होंने हाईवे पर स्थित पुरी ढाबे में कार्यरत विजय पंवार से बातचीत की। उन्हें पूछा कि, इस बार आप का कारोबार कैसा रहा। यात्रा कैसे चली। इससे आपको कितना लाभ हुआ। साथ ही हौसला अफजाई भी की। व्यापारी द्वारा दिए गए जवाब से मुख्यमंत्री काफी प्रभावित हुए। जबकि यहां तिलवाड़ा शहर के आसपास बने होटलों में रह रहे यात्रियों से सड़क पर बातचीत की। एक सामान्य व्यक्ति की तरह मुख्यमंत्री ने सड़क पर चलते हुए यात्रियों से यात्रा और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। सीएम के सरल स्वभाव से यात्री भी काफी खुश हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। करीब साढ़े 9 बजे सीएम तिलवाड़ा से देहरादून के लिए रवाना हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ की पहाड़ियों में हुई बर्फबारी
Next: पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.