Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एक और अंकिता: शादीशुदा सनकी आशिक ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

एक और अंकिता: शादीशुदा सनकी आशिक ने युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
rns featured image new

दुमका (आरएनएस)। झारखंड की उपराजधानी दुमका में चर्चित अंकिता हत्याकांड की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शादीशुदा सनकी आशिक ने एक युवती को जिंदा जला दिया। पेट्रोल कांड का यह मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी गांव का है।
बुरी तरह झुलसी लड़क़ी को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। लड़क़ी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसने शादी ने इनकार कर दिया था जिससे नाराज होकर युवक ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। आरोपी इस घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इससे पहले अंकिता नाम की लड़क़ी को उसी के घर में शाहरुख नाम के युवक ने उसे जिंदा जला दिया था।

यह घटना जरमुंडी थाना इलाके भालकी पंचायत के भरतपुर गांव की है। जहां मारुति कुमारी नाम की लड़क़ी को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया। आरोपी को पकड़ने के लिए दुमका पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस घटना में पीड़िता तब तक 70 फीसदी तक जल चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक, मारुति कुमारी और राजेश राउत की दोस्ती साल 2019 में हुई थी। लेकिन इसी साल फरवरी में राजेश राउत की कहीं और शादी हो गई। इसके बाद मारुति के घर वाले भी उसकी शादी के लिए लड़क़ा तलाशने लगे। लेकिन राजेश राउत का मारुति से कहना था, मैं तुमसे भी शादी करूंगा और अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा।
इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी। राजेश मारुति के घर में दरवाजा तोडक़र घुसा और उस पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा दी। राजेश रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।

बता दें कि इससे पहले दुमका में बीते 23 अगस्त को एकतरफा प्रेम में 12 क्लास में पढऩे वाली छात्रा को उसी के घर में जिंदा जलाकर मार डाला था। वो लड़क़ी से एकतफा प्यार करता था और उस पर शादी के लिए बार-बार दबाव बनाता था। शाहरुख ने अंकिता पर देर रात सोते समय खिडक़ी से पेट्रोल डाल कर आग लगा दी थी, जिसमें वह 90 प्रतिशत जल गयी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीजेआई यूयू ललित अगले माह होंगे रिटायर, केंद्र सरकार ने भेजा पत्र- अपना उत्तराधिकारी चुनें
Next: फ्लिपकार्ट का डिलीवरी बॉय 4 लाख के गैजेट्स लेकर फरार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.