Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लूट के लिए बदमाशों ने की व्यापारी के घर घुसने की कोशिश
  • हरिद्वार

लूट के लिए बदमाशों ने की व्यापारी के घर घुसने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

रुड़की। हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से थोक चीनी व्यापारी के घर में घुसने की कोशिश की। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों को देखकर घर में मौजूद महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से दो मिनट पहले ही बदमाश भाग गए। पुलिस की दो टीमें बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही हैं।
चीनी के थोक व्यापारी सुनील बंसल का फ्लाईओवर के नीचे मकान है। उनकी पुत्रवधू शिवानी अपने बेटे को लेकर गुरुवार शाम बाजार आई थी। करीब साढ़े सात बजे वह पैदल लौट रही थी। उसे मुंह पर कपड़ा लपेटकर अपने पीछे आ रहे युवक पर शक हुआ तो वह झपटकर बच्चे सहित घर में घुसी और दरवाजा भीतर से लॉक कर दिया। बदमाश ने दरवाजा खटखटाया लेकिन शिवानी ने दरवाजा खोलने से पहले गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया। कैमरे में दरवाजे के बाहर कई युवक खड़े दिखाई दिए। उनके मुंह पर कपड़ा बंधा था, साथ ही एक-दो के हाथ में तमंचे भी थे। इस पर शिवानी ने पुलिस के साथ ही परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंच गई लेकिन खतरे का एहसास होने पर बदमाश फरार हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल के पर्वतारोहियों का दल बलजुरी पीक फतह कर लौटा
Next: देवप्रयाग से सटे गांवों की पेयजल लाइनें बरसाती मलबे से क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे लोग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.