Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम ने ली जिला पर्यावरणीय योजना के क्रियान्वयन को बैठक
  • टिहरी

डीएम ने ली जिला पर्यावरणीय योजना के क्रियान्वयन को बैठक

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

नई टिहरी। डीएम ने जिला पर्यावरणीय योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। डीएम ने सीडीओ को एक निर्धारित तिथि तक सिंगल यूज प्लास्टिक संग्रह करने हेतु सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय योजना क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में विभागवार गीला सूखा कचरा प्रबन्धन, घर-घर जाकर कचरे का पृथकीकरण, बायोमेडिकल वेस्ट जनरेशन, इलेक्ट्रिक वेस्ट, वायु और ध्वनि प्रदूषण आदि की समीक्षा एवं अनुपालन के बारे में चर्चा की गई। डीएम ने बायोमेडिकल वेस्ट जनरेशन के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। नरेन्द्रनगर में जैव चिकित्सा अपशिष्ट उत्पादन प्रबन्धन संयंत्र हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने तथा 15 दिन के अन्दर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 31 अक्टूबर तक कार्य सम्पादित करने के निर्देश दिये। डीएम ने जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, नगरीय स्थानीय निकाय के स्वास्थ्य केन्द्र से बायोमेडिकल वेस्ट इक्ट्ठा होकर नरेन्द्रनगर स्थित संयंत्र में भेजने को कहा है। सीएमओ टिहरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएम ने नगरपालिका टिहरी के ईओ को निर्देशित किया गया कि वायु प्रदूषण निगरानी संबंधी रिपोर्ट प्रतिदिन जिला आपदा परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने नरेन्द्रनगर एवं मुनिकीरेती में वायु प्रदूषण निगरानी हेतु स्थान चिन्हीकरण के लिए नगरपालिका, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं राजस्व विभाग की चार सदस्यीय कमेटी गठित करने के डीएफओ टिहरी को निर्देश भी दिये। डीएम ने अधिकारियों को अलग-अलग तरह के कचरे को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा है। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, डीएफओ टिहरी वीके सिंह, एसीएमओ डॉ. एलडी सेमवाल, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा,ईओ विनोद लाल, शिवकुमार चौहान आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समस्याओं के समाधान को व्यापारियों ने कोतवाली प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Next: पुलिस पर हमला करने के आरोपी नहीं आए पकड़ में

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.