Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग संगम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था है भगवान भरोसे
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग संगम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था है भगवान भरोसे

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग संगम की सुरक्षा वर्षों से भगवान भरोसे ही चल रही है। हालांकि आने वाले समय में यहां की सुंदरता, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के प्रयास चल रहे हैं किंतु वर्तमान में संगम स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यहां पर्यटक और तीर्थयात्री सीधे अलकनंदा और मंदाकिनी की तेज लहरों के बीच खिलवाड़ कर रहे हैं। उत्तराखंड के पंच प्रयागों में रुद्रप्रयाग का विशेष महत्व है। अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के मिलन से इस संगम की अलग ही विशेषता है किंतु इस धार्मिक और रमणीक स्थल की सुरक्षा पर किसी का ध्यान नहीं है। संगम स्थल पर न तो बेहतर रेलिंग लगाई गई है और न ही किसी सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई है। हालांकि इस क्षेत्र में ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा भव्य आरती मंच का निर्माण किया जा रहा है जिसको रेलिंग और सुरक्षा से मजबूत किया जाएगा किंतु संगम की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कौन करेगा इस पर किसी का ध्यान नहीं है। वर्तमान में बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री जोखिमों की बीच स्नान कर रहे हैं। कई लोग यहां नदियों की तेज लहरों के सामने सेल्फी और फोटोग्राफी कर रहे हैं ऐसे में किसी दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। शुक्रवार को सुबह भी कई पर्यटक इसी तरह संगम स्थल पर जान जोखिम में डालकर स्नान करते देखे गए। बताते चलें कि संगम पर पूर्व में पैर फिसलने और स्नान करते बहने की कई घटनाएं हो चुकी है बावजूद संगम की सुरक्षा राम भरोसे है। इधर, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई हितेष पाल ने बताया कि संगम के समीप करीब 1 करोड़ 2 लाख की लागत से आरती मंच का विस्तार किया जा रहा है। इस मंच के चारों तरफ रेलिंग और लाइटिंग की जाएगी ताकि सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था हो। उन्होंने बताया कि मंच से बाहर का कार्य उनके अधीन नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान कल्याण ऋण योजना के तहत 82 किसानों को बांटा एक करोड़ का ऋण
Next: लद्दाख में बड़ा हादसा : भूस्खलन की चपेट में आए सेना के तीन वाहन, 6 सैनिकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.