Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 19 साल तक के सभी बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि उन्मूलन की दवा
  • पौड़ी

19 साल तक के सभी बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि उन्मूलन की दवा

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने को लेकर आयोजित बैठक में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा, पंचायतीराज, जल संस्थान आदि विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने 19 साल तक के सभी बच्चों को पेट के कृमि उन्मूलन वाली दवा एल्बेंडाजोल की खुराक मानक अनुसार समय से सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षित तरीके पहुंचाने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोई भी 19 वर्ष से कम उम्र का बच्चा छूटने न पाए इस तरह की कार्ययोजना बनाई जाए। डा. आशीष गुसांई ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 14 अक्तूबर के दिन सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों पर एल्बेंडाजोल की दवा बच्चों को दी जायेगी। 3 वर्ष तक के बच्चों को आधी टेबलेट, 3 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी टेबलेट दी जाएगी। इसके बाद मॉपअप दिवस 17 अक्तूबर को आशा कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा ऐसे बच्चों को दवा खिलायी जाएगी जो 14 अक्तूबर को किसी भी कारण वंचित रह जाते हैं। कहा कि जिले में कुल 1लाख 66 हजार 3सौ 64 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी जाएगी। बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान एसके राय, एसीएमओ डा. रमेश कुवंर, परियोजना अधिकारी आईसीडीएस आशा रावत आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगें क्रश बैरियर
Next: राइंका चमकोट की छात्रा पूनम का टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.