Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रामायण के इस्लामीकरण के लिए आदिपुरुष के निर्देशक को सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने भेजा नोटिस
  • राष्ट्रीय

रामायण के इस्लामीकरण के लिए आदिपुरुष के निर्देशक को सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने भेजा नोटिस

RNS INDIA NEWS 07/10/2022
WhatsApp Image 2022-10-07 at 5.59.50 PM

जयपुर (आरएनएस)। सर्व ब्राह्मण महासभा ने गुरुवार को प्रभास और कृति सनोन की फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत को नोटिस भेजकर सात दिनों में फिल्म से विवादास्पद दृश्यों को हटाने के लिए कहा या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा है।
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा की ओर से एडवोकेट कमलेश शर्मा ने नोटिस भेजा है।
इस नोटिस में लिखा है, इस फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं का चित्रण गलत तरीके से किया जा रहा है। इस फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं को बेहद विकृत रूप में चमड़े के कपड़े पहने दिखाया गया है और उन्हें अभद्र तरीके से बोलते हुए देखा जा रहा है। सच तो यह है कि फिल्म में बहुत ही निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग किया गया है जो धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने और आहत करने वाली है। फिल्म में धार्मिक और जातिगत नफरत फैलाने वाले संवाद और चित्रण हैं। रामायण हमारा इतिहास और हमारी आत्मा है, हालांकि आदिपुरुष में भगवान हनुमान एक मुगल के रूप में दिखाया गया है।
कौन सा हिंदू बिना मूंछ के दाढ़ी रखता है जो भगवान हनुमानजी को दिखाया गया है।
यह फिल्म रामायण और भगवान राम, मां सीता, भगवान हनुमान का पूर्ण इस्लामीकरण है। आदिपुरुष फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे सैफ अली खान भी तैमूर और खिलजी की तरह दिखते हैं। फिल्म देश में धार्मिक भावनाओं को भडक़ाकर एक खास वर्ग के बीच नफरत फैलाने वाली है। इंटरनेट के माध्यम से इस तस्वीर का खूब प्रचार किया जा रहा है, जो हमारे समाज और देश के लिए पूरी तरह से हानिकारक है।
नोटिस में कहा गया है, आप ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हों। आपसे अनुरोध है कि लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें, लोगों की आस्था को कलंकित न करें और फिल्म को वैसा ही चित्रित करें जैसा कि रामायण और रामचरित मानस में दर्शाया गया है।
इस नोटिस में आगे कहा गया है, अत: कानूनी नोटिस भेजकर अनुरोध किया जाता है कि उपरोक्त कृत्यों के लिए सार्वजनिक रूप से सात दिनों में माफी मांगते हुए सभी संवाद चित्रों को हटा दें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी देने वाले शख्स को बिहार से हिरासत में लिया गया
Next: बरेली के तीन पार्षदों ने मुलायम को किडनी देने के लिए लिखा अखिलेश को पत्र

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.