Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दिल्ली सचिवालय में तैनात अधिकारी पर किशोरी से अश्‍लील हरकत मामले में मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा

दिल्ली सचिवालय में तैनात अधिकारी पर किशोरी से अश्‍लील हरकत मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 04/10/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। दिल्ली सचिवालय में तैनात संयुक्त सचिव पर दिल्ली निवासी एक नाबालिग से अल्मोड़ा में छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी एडीएम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान के बाद पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पीड़िता ने अल्मोड़ा के राजस्व पुलिस में दी तहरीर में बताया कि दिल्ली में एडीएम पद पर तैनात एवी प्रेमनाथ की पत्नी मजखाली स्थित डांडाकांडा गांव में प्लीजेंट वैली फाउंडेशन नाम से एक स्कूल भी चलाती है।
पीड़िता के मुताबिक, इसी साल मार्च में वह डांडाकांडा गांव आई थी। आरोप लगाया कि एडीएम एवी प्रेमनाथ ने तब उसके साथ छेड़छाड़ की थी। आरोप है कि वह पहले से ही पीड़िता पर गलत नजर रखता था। आरोप ये भी लगाया कि एवी प्रेमनाथ किशोरी को व्हाट्सऐप और टैक्स्ट मैसेज भी भेजते थे। जून में पीड़ित पक्ष ने राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी, लेकिन तब मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।

पीड़िता ने तहरीर में ही कहा है कि एक झूठे मामले में प्रेमनाथ पक्ष ने उसकी मां को पूर्व में जेल भी भिजवाया था। उसके बाद आरोपी उसकी मां को जेल से छुड़वाने के नाम पर उस पर तरह-तरह के दबाव डाल रहा था। पीड़िता के अनुसार उसे धमकी दी जाती थी कि यदि उसे मां को जेल से बाहर देखना है, तो जैसा उससे कहा जाय, वैसा ही करे।

पीड़ित नाबालिग की मां ने इस मामले को लेकर स्वयं एवं अपनी पुत्री को जान माल का खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। पीड़िता को यहां जिला महिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंची महिला ने कहा कि दिल्ली में तैनात उक्त अधिकारी ने मेरे घर में पहुंचकर मुझे धमकाया है।

महिला पटवारी क्षेत्र में मामले की 17 जून को शिकायत दर्ज करने पहुंची तो पता चला कि यहां कोई थाना नहीं है और यहां पटवारी ही सारा काम देखते हैं। दिल्ली लौटने के बाद आरोपी अधिकारी ने अश्लील मैसेज भेजे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई के नाम पर तहरीर ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिल्ली से आकर उन्होंने अल्मोड़ा के एडीएम से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की, तो मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली सचिवालय के अधिकारी एवी प्रेमनाथ, उनकी पत्नी और एक अन्य महिला पर पूर्व में अल्मोड़ा के तत्कालीन सिविल जज (सीनियर डिविजन) के खिलाफ हाईकोर्ट में झूठी शिकायत करने और साजिश रचने का मामला भी सामने आ चुका है। तब इन लोगों की शिकायत पर सिविल जज को निलंबित कर दिया गया था।
उसके बाद इस मामले की जांच विजिलेंस हल्द्वानी ने की। विजिलेंस जांच में सामने आया था कि एवी प्रेमनाथ, उनकी पत्नी और एक अन्य महिला ने सिविल जज के खिलाफ झूठी शिकायत की थी। तब विजिलेंस हल्द्वानी ने एवी प्रेमनाथ सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी साल फरवरी में इस मामले में विजिलेंस ने एक महिला को हल्द्वानी से गिरफ्तार भी किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत में फार्मासिस्टों ने किया विरोध प्रदर्शन
Next: अंकिता की हत्या के दिन रिजॉर्ट के मेहमानों से भी पूछताछ, फॉरेंसिक रिपोर्ट का है इंतजार

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.