Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ‘धारी देवी’ में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • पौड़ी

‘धारी देवी’ में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर। नवरात्र के मौके पर अष्टमी पर्व पर चारों धामों की रक्षक माने जाने वाली अधिष्ठात्री दक्षिण काली मां धारी देवी मंदिर में भक्तों का बड़ी संख्या में तांता लगा रहा। भगवान केदारनाथ-बदरीनाथ की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री भी बड़ी संख्या में धारी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। अत्यधिक भीड़ होने के बाद मंदिर समिति ने पूजा-अर्चना के बजाय मंदिर में मात्र दर्शन और प्रसाद वितरण किया। पुजारियों के अनुसार नए मंदिर में शिफ्ट न होने के कारण अस्थाई मंदिर में ऐसे पर्व पर भीड़ जुटने से पूजा-अर्चना में अव्यवस्थाएं बन जाती है। सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के पुजारी लक्ष्मी प्रसाद पांडेय ने कहा कि अष्टमी तिथि पर भक्तों द्वारा हवन कराया गया। चारों धाम की यात्रा बढ़ने के कारण मंदिर भी इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे रहे है। कहा कि अत्यधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने से अस्थाई मंदिर में जगह कम होने के कारण पुजारियों द्वारा की जाने वाली भक्तों की पूजा बंद कर दी और मात्र धारी देवी दर्शन और प्रसाद वितरित श्रद्धालुओं को कराया गया है।  कहा कि देर शाम धारी देवी मंदिर में अष्टमी की पूजा और मंगलवार को नवमी पर हरियाली का वितरण किया जायेगा। इस मौके पर पंडित रामस्वरूप पांडेय, आचार्य किशोर पांडेय, रमेश पांडेय ने भक्तों को रक्षासूत्र बांधने के साथ ही टीका लगाया गया। इस मौके पर दीपक रावत, विकास कुमार सहित कलियासौड़ चौकी प्रभारी अजय भट्ट के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के लिये इकाना में मिलेंगे टिकट
Next: चुरेंडा में वन्यजीवों की सुरक्षा को गोष्ठी का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
  • राहुल गांधी के दौरे को लेकर अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था बदली, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.