Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 599 रुपये की खरीद पर आईफोन गिफ्ट में पाने के झांसे शिक्षिका ने गंवाए 4.17 लाख
  • देहरादून

599 रुपये की खरीद पर आईफोन गिफ्ट में पाने के झांसे शिक्षिका ने गंवाए 4.17 लाख

RNS INDIA NEWS 02/10/2022
rns featured image new

देहरादून। ऑनलाइन पोर्टल पर 599 रुपये का सामान खरीदने पर एप्पल का कीमती मोबाइल फ्री पाने के झांसे में सरकारी स्कूल की शिक्षिका साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने ऑफर का झांसा देकर महिला को 4.17 लाख रुपये का चूना लगा दिया। इतने रकम में महिला खुद तीन आईफोन खरीद सकती थी।
साइबर धोखाधड़ी का शिकार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेण्डाल चकराता की शिक्षिका पारुल सरकार निवासी श्यामपुर प्रेमनगर हुई। उन्होंने बीते 10 जून को इंडिया स्मार्ट डाट कॉम पोर्टल पर 599 रुपये का एक सामान ऑनलाइन आर्डर किया। जिसमें कंपनी ने एक आई फोन गिफ्ट के रूप में देने की बात कही। इसके बाद अगले दिन महिला को फोन डिलीवरी देने का झांसा देकर जीएसटी चार्ज के रूप में 7919 रुपये लिए गए। इसके बाद अलग-अलग झांसा देकर आरोपी महिला से अपने दिए बैंक खातों में रकम जमा कराते रहे। उन्होंने 4.17 लाख रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद भी महिला को फोन नहीं मिला। न ही रकम वापस मिली। महिला की तहरीर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से प्रेमनगर थाने पहुंची। प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मर्चेंट नेवी अफसर से ठगी
Next: महिला क्रिकेट में उत्तराखंड की लगातार दूसरी जीत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.