Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आशा कार्यकत्रियों के सीएम आवास कूच करने पर मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

आशा कार्यकत्रियों के सीएम आवास कूच करने पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास कूच करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ डालनवाला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा बिना अनुमति कूच करने और हाथीबड़कला बैरियर पर सड़क जाम करने को लेकर किया गया है। जिसमें 700-800 अज्ञात महिलाओं को आरोपी बनाया गया है। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि हाथीबड़कला चौकी इंचार्ज हर्ष अरोड़ा की ओर से केस दर्ज हुआ है। मंगलवार को आगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन एवं राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। मांग उठाई कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से अन्य विभाग में काम न लिया जाए, किराये पर चलने वाले भवन का समय से किराये मिले, मानदेय प्रत्येक महीने समय जारी हो। इसमें 700 से 800 महिलाएं शामिल थीं। कूच को पुलिस ने न्यू कैंट रोड पर चौकी के आगे बैरियर लगाकर रोक लिया। इस दौरान महिलाएं सड़क पर बैठकर धरना देने लगीं। जिन्हें बाद में उठाया गया। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। घटनाक्रम के अगले दिन बुधवार को पुलिस ने कूच करने वाली महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 27 नए केस, एक मौत
Next: शोध हेतु गवर्नर अवार्ड्स का नामांकन शुरू

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.