Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहसपुर विधायक ने चांदपुर के अमृत सरोवर के चारों ओर किया पौधरोपण
  • देहरादून

सहसपुर विधायक ने चांदपुर के अमृत सरोवर के चारों ओर किया पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सहसपुर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने चांदपुर के अमृत सरोवर के चारों ओर पौधरोपण किया। इस दौरान विधायक सहदेव पुंडीर ने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। गुरुवार को विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा के तहत समाज की सेवा करना ही लक्ष्य है। इसके लिए जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही स्वच्छता अभियान और पौधरोपण किया जा रहा है। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रयास किया जाना ही समाज के लिए सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन सेवा को ही जीवन का आधार माना है। स्वयंसेवक रहते हुए उन्होंने समाज के हर वर्ग की सेवा का व्रत लिया था, जिसे देश का मुख्य सेवक बनकर पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। देश भर में उज्ज्वला कनेक्शन वितरित कर प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति की सेवा की है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को छत मुहैया कराई जा रही है। प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प से जल्द ही देश के प्रत्येक परिवार के पास अपना घर होगा। विधायक ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को प्रधानमंत्री मोदी के आदर्शों पर चलने की सलाह दी। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रिया रावत, संजय नौटियाल, सपना डिमरी, सुमन रावत, विनोद लक्खा, नवीन रावत, प्रमोद, सोहन पाल, ऋषि, देवेंद्र भट्ट, लश्करी राम, नरेंद्र कश्यप, गजेंद्र रावत, एडी सिद्दीकी, उमराव सिंह, राजेश पाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शारदा नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी
Next: छात्रों को दी पत्रकारिता के इतिहास की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.