Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पंजाब से लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी
  • हरिद्वार

पंजाब से लाई जा रही अवैध शराब पकड़ी

RNS INDIA NEWS 22/09/2022
rns featured image new

रुड़की। पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदाताओं को लुभाने के लिए पंजाब से मंगाई गई अंग्रेजी शराब एक खेप को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बुधवार की देर शाम कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक उमेश कुमार क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। टिकौला कलां की पुलिया पर पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक वाहन पुलिस को आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर जांच पड़ताल शुरू की तो उसमें शराब होना पाया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तथा मौके पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन से 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी बिक्री केवल पंजाब में हो सकती थी। वाहन चालक से पूछताछ की गई तो वह पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करने लगा। बताया गया है कि पंजाब से शराब यह खेप पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए मंगाई गई थी। लेकिन किसने शराब क मंगाई गई इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दिलबाग उर्फ जॉनी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ग्राम चूहड़ीवाला फाजिल्का थाना सदर जिला फाजिल्का पंजाब बताया है। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बहादुरी दिखाते हुए मोबाईल चोर को दबोचने वाली महिला होमगार्ड को किया सम्मानित
Next: भाजयुमो ने सेवा पखवाड़े में किया पौधारोपण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.