Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपदाकाल में रक्षा के सिखाए गुर
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपदाकाल में रक्षा के सिखाए गुर

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-20 at 3.42.54 PM

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, एनडीआरएफ के द्वारा जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेनानी सुदेश दराल के दिशा निर्देशानुसार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट अजय पंत ने बताया कि आपदा के समय किस प्रकार हम अपनी रक्षा कर सकते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ0 डी0डी0 तिवारी ने एनडीआरएफ द्वारा दिए गए प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया। इस प्रशिक्षण में इंस्पेक्टर चंद्रशेखर व उनकी टीम ने ब्लड कंट्रोलिंग, अग्नि शमन, बाढ़ से सुरक्षा, रोप क्लाइंबिंग, इमरजेंसी मूवमेंट, स्ट्रेचर बनाने सहित कई अन्य चीजों की जानकारी दी व बच्चों को करके सिखाया। विद्यालय के प्रवक्ता डॉ0 कपिल नयाल ने बताया कि इस प्रशिक्षण में बताई गई विधियों से जीवन में आने वाली कई तरह की आपदाओं का निर्भीकता से सामना किया जा सकता है।कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित कुल 300 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में नवनीत कुमार पांडे, टी0 डी0 भट्ट, बीएल यादव, संजय पांडे, दिनेश चंद्र पपनै, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद पाण्डे, कमलेश जोशी, हिमांती टम्टा, नवीन वर्मा, भगवत बगडवाल, सुमन पाठक, भावना वर्मा, मोनिका जोशी, विक्रम, संजय मेहता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कपिल नयाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईएम ने पांच शिक्षण संस्थाओं को 35 लाख की पुस्तकें की दान
Next: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.