Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ठेका पार्किंग का, चल रहा अवैध बस स्टैंड, एडीजी, कमिश्नर से की गई शिकायत
  • उत्तर प्रदेश

ठेका पार्किंग का, चल रहा अवैध बस स्टैंड, एडीजी, कमिश्नर से की गई शिकायत

RNS INDIA NEWS 20/09/2022
rns featured image new

गोरखपुर (आरएनएस)। एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ अवैध स्टैंड और वसूली रोकने के लिए लगातार अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर गोरखपुर में पार्किंग का ठेका लेकर वहां अवैध स्टैंड बना दिया गया है। जहां बसों का नंबर लगाने के नाम पर 300 रूपये वसूली हो रही है। यह हाल तब है जब रविवार को हुए वीसी में सीएम ने अधिकारियों को इस पर लगाम लगाने को कहा है। वहीं इस मामले में एडीजी जोन को तीन से चार शिकायतें आ चुकी है। जिसके बाद उन्होंने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक को इसे तत्काल बंद कराने और वूसली करने वाले ठेकेदारों पर केस दर्ज कर पकडऩे का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार एडीजी को मिली शिकायत के अनुसार जैतपुर तिहरे हत्याकांड के एक आरोपी के पास यूनिवर्सिटी पार्किंग का ठेका है। जहां कोई भी अपनी गाड़ी खड़ी कर शहर में जा सकता है। लेकिन वहां धड़ल्ले से प्राइवेट बसों का संचालन शुरू हो गया है। बकायदा बसों का नंबर लगाया जाता है और एक बस के नंबर लगाने के लिए 300-300 रूपये वसूला जाता है। रूपये न देने पर धमकी और मारपीट की जाती है। सूत्रों के अनुसार इससे लाखों की वसूली हो रही है। एक शिकायतकर्ता ने प्रदीप सिंह पर मारपीट और बस के कर्मचारियों को धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद एडीजी ने कार्रवाई का सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि जांच कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाय और गिरफ्तार किया जाए। साथ ही जरूरत हो तो गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जाए। कुछ शिकायतकर्ता मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी के पास पहुंच कर बताया कि 40 के स्थान पर 3 से 4 सौ तक वसूला जा रहा है जो गाडिय़ां पार्किग  के अंदर नहीं पहुंच रही हैं उन गाडिय़ों का भी वसूली किया जा रहा है मंडलायुक्त ने एडीएम सिटी को तत्काल निर्देशित किया कि औचक निरीक्षण कर बाहर खड़ी बसों का तत्काल  चालान किया जाए और बस संचालक के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में निर्धारित से अधिक किसी भी बस चालक से वसूली ना किया जा सके और अवैध बस स्टैंड का संचालन व वसूली हर हाल में बंद कराया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेकाबू एंबुलेंस ने दो बाइकों को रौंदा, महिला समेत तीन की मौत; आरोपी चालक फरार
Next: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.