Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए आशियाना बचाने को धरने पर बैठे लोग
  • देहरादून

कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए आशियाना बचाने को धरने पर बैठे लोग

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
25 (14)

ऋषिकेश। आईडीपीएल आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने आशियाना बचाने के लिए सोमवार को स्थानीय विधायक और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय पर धरना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं तहसीलदार ने धरना दे रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह टस से मस नहीं हुए। काफी जद्दोजहद के बाद उचित कार्रवाई के आश्वासन पर धरने पर डटे लोग शांत हुए। सोमवार को आईडीपीएल बचाओ अभियान के बैनर तले आईडीपीएल आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोग जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए शहरी विकास मंत्री अग्रवाल के बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे और आशियाना बचाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। आंदोलनरत लोगों ने कहा कि वह आईडीपीएल बनने के बाद से आईडीपीएल प्रबंधन की ओर से आवंटित आवासों में रह रहे हैं। सभी आईडीपीएल सेवानिवृत्त कर्मियों के परिवार के सदस्य हैं। बताया कि केंद्र सरकार ने पर्यटन विभाग को अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के लिए आईडीपीएल की भूमि आवंटित कर दी , इसमें 200 एकड़ भूमि एम्स ऋषिकेश को ओर शेष भूमि कन्वेंशन सेंटर को दी है। इसके चलते वन विभाग उन्हें आवास खाली करने का नोटिस जारी कर रहा है। नोटिस के चलते आईडीपीएल आवास में रहने वाले लोगों के सामने आशियाना उजड़ने का संकट खड़ा हो गया है। धरने पर डटे लोगों ने कहा कि उनसे आवास खाली कराए गए तो वे बेघर हो जाएंगे। इस मामले में वह मंत्री का पक्ष जानने के लिए यहां पहुंचे हैं। कैबिनेट मंत्री के कैंप कार्यालय में धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही तहसीलदार डा. अमृता शर्मा और वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक डीपी काला मौके पर पहुंचे और आंदोलनरत लोगों को बड़ी मुश्किल से शांत कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राफ्टिंग बंद होने से घटने लगे पर्यटक
Next: गृह क्लेश के चलते किशोर ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.